{"_id":"579bb7d04f1c1bf56e21e6e6","slug":"seventy-million-transactions-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ का लेन-देन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ का लेन-देन ठप
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
एक दिनी हड़ताल से बंद पंजाब नेशनल बैंक, बैठी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले की एक दर्जन बैंकों की शाखाएं शुक्रवार को बंद रहीं। बैंकों में शटर गिरे होने की वजह से उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। बैंक अफसरों की मानें तो एक दिनी हड़ताल से करीब छह से सात करोड़ का टर्न ओवर प्रभावित रहा है।
शुक्रवार को खाताधारकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बैंकों में ताला लटकने से जमा निकासी के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। विभिन्न बैंकों का विलय करने एवं ऋण वसूली को प्रभावी न बनाने वाले नियमों के विरोध में बैंकों की हड़ताल रही।
भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंकों में हड़ताल के चलते शटर गिरे रहे। पंजाब नेशनल बैंक में शटर में ताला लगा रहा, यहां आने वाले उपभोक्ता शटर में चस्पा आज हड़ताल है, का पोस्टर देख लौट गए। चौक के रहने वाले उपभोक्ता कैश जमा करने आए, लेकिन शटर बंद देखकर लौट गए।
विज्ञापन
गढ़ीवा की रहने वाली कुसुमलता, सुनीता भी पासबुक में इंट्री कराने आई थीं, जिन्हें वापस लौटना पड़ा। इसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक शाखा में गेट बंद रहा, जिससे उपभोक्ताओं को जमा निकासी किए बिना लौटना पड़ा। शाखा प्रबंधक प्रीती सचान ने बताया कि एक दिन की हड़ताल से लगभग छह से सात करोड़ का टर्न ओवर प्रभावित हुआ है। बताया कि शनिवार को बैंक खुलेगी।
बैंक कर्मियों की हड़ताल से ग्राहक हुए वापस- खागा। बैकों में हड़ताल से ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंक अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे लेनदेन नहीं हो सका। नगर के मुकेश कुमार, चंद्रिका मौर्या, बालचंद्र ने बताया कि पैसों के लिए जरूरी काम था। बैंक बंद होने से घर लौटना पड़ा।