फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven pairs of special trains will pass through the district in September.

Fatehpur News: सितंबर में जिले से गुजरेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seven pairs of special trains will pass through the district in September.
फतेहपुर। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। सितंबर में प्रयागराज और सूबेदारगंज से चलने वाली सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें जिले से होकर गुजरेंगी। इससे मुंबई, गुजरात समेत अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रयागराज-उधना ट्रेन सितंबर में आठ फेरे लगाएगी। यह तीन से 28 सितंबर तक चलेगी। प्रयागराज-गांधीग्राम एक्सप्रेस एक से 30 सितंबर तक नौ फेरे लगाएगी। एक सितंबर से इस ट्रेन के प्रयागराज से रवाना होने के समय में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

अब यह शाम 4:15 बजे के बजाय चार बजे चलेगी। इसी तरह सूबेदारगंज-वलसाड और प्रयागराज-दादर एक्सप्रेस चार-चार फेरे लगाएगी। सूबेदारगंज-उधना स्पेशल पांच, सूबेदारगंज-दादर चार और सूबेदारगंज-वलसाड पांच फेरे लगाएगी। पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी ट्रेनों का संचालन सितंबर में निर्धारित दिनों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई और गुजरात जाने वालों को फायदा
स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से फतेहपुर और आसपास के यात्रियों को मुंबई, गुजरात समेत दूसरे शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। इससे नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होने की उम्मीद है। सभी ट्रेनें निर्धारित मार्ग और ठहराव के अनुसार संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed