फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven day programs organized in memory of martyred husband

Fatehpur News: शहीद पति की याद में सप्त दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन

Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seven day programs organized in memory of martyred husband
अमौली। पति के शहीद होने के बाद तीन दिन की ब्याही पत्नी सियाप्यारी शादी के फेरों का वादा निभा रही है। क्षेत्र के बबई स्थित महेश्वर धाम एवं शहीद स्थल पर सोमवार से सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला का आयोजन होगा। शहीद की पत्नी हर साल यह आयोजन कराती हैं।
विज्ञापन

गांव की सियाप्यारी का विवाह राजपूत रेजीमेंट में तैनात बीस वर्षीय रामदुलारे तिवारी के साथ जून 1965 में हुआ था। उसी समय भारत पाकिस्तान का युद्ध शुरू हो गया और शादी के तीन दिन बाद ही पति को वापस जाना पड़ा। पाकिस्तान के साथ युद्ध में इन्होंने नौ सितंबर को कैप्टन वीर अब्दुल हमीद के साथ तीन टैंक ध्वस्त कर पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। 20 सितंबर को इनकी टीम ने एक साथ 70 सैनिकों को ढेर कर पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए मजबूर कर दिया था। युद्ध विराम की घोषणा होते ही घात लगाए बैठे पाकिस्तान के सैनिकों ने बम फेंक दिया, जिसमें वीर सपूत शहीद हो गए थे। तीन दिन के विवाह के बाद विधवा हुई सियाप्यारी तिवारी ने सात फेरों के समय लिए गए संकल्प को सात जन्मों के लिए बांध लिया और वीर शहीद पति की यादों के सहारे जीवन जीने लगी। अपने संसाधनों से 2014 में शहीद पति की प्रतिमा और स्मारक का निर्माण कराया। इसी स्मारक में प्रत्येक वर्ष पुण्य तिथि में आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पति को श्रद्धांजलि समर्पित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed