फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Serious water crisis in the rainy season

बारिश के मौसम में गंभीर पेयजल संकट

Sat, 26 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 26 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Serious water crisis in the rainy season

जिले की यमुना कटरी में इस बार बरसात के मौसम में ही गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है।  

विज्ञापन

कटरी के गांवों में अभी से 50  फीसदी इंडिया मार्का हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। जलस्तर में गिरावट से नलकूप भी दगा दे रहे हैं।

इससे ग्रामीणों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। अगर प्रशासन न चेता तो सर्दी के मौसम तक हालात और भयावह हो जाएंगे।

 इस बार कम बरसात का पारंपरिक जल स्रोतों पर अभी से असर दिखाई पड़ने लगा है। यमुना कटरी के गांवों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों ने दगा देना शुरू कर दिया है।


एकड़ला, मड़ौली, गुरवल, मंझिगवां, शिवकंठ का डेरा, रायपुर भसरौल, तेलानबाबा का डेरा, सरकंडी, लक्ष्मनपुर, आदमपुर सैंबसी, रमशोलेपुर, कंसापुर, कौंहन और जरौली समेत कटरी के ज्यादातर गांवों में अभी से पेयजल संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन



धाता, विजईपुर, असोथर आदि ब्लाक क्षेत्र के गांवों में दिन प्रति दिन घट रहा जलस्तर गंभीर संकट की चेतावनी दे रहा है।

पिछले सालों में भीषण गर्मी के मौसम में पानी देना बंद करने वाले हैंडपंप बरसात में चालू हो जाते थे। लेकिन इस बार स्थिति एकदम उलट है। जो हैंडपंप पहले से बंद हैं, उनके अलावा पानी दे रहे हैंडपंप भी एक-एक करके जवाब दे रहे हैं। इससे साफ है आने वाले समय में पानी देने वाले इक्का- दुक्का हैंडपंप ही बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुना कटरी क्षेत्र के राजेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार, देवेंद्र सिंह, रमेश कुमार, भोला सिंह और  इकबाल बहादुर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है जलस्तर घटने से नलकूप तो पानी देना बंद ही कर रहे हैं, लेकिन अब हैंडपंप भी दगा दे रहे हैं।

अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो गर्मी के मौसम में कटरी क्षेत्र में शायद ही इक्का दुक्का पानी देने वाले हैंडपंप बचें। ऐसी स्थिति में कटरी क्षेत्र में स्थिति के भयावह होने की आशंका गहरा रही है।


 
सरकंडी के ग्राम प्रधान संतोष द्विवेदी का कहना है पेयजल की स्थिति दिन प्रति दिन खराब हो रही है। ज्यादातर पुराने हैंडपंप पानी देना बंद कर चुके हैं और नए हैंडपंप भी पानी देना बंद कर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed