{"_id":"6a4fec235fcd58ad8a0a8074","slug":"seeds-unavailable-at-the-agricultural-protection-unit-due-to-server-outage-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158237-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सर्वर ठप होने से कृषि रक्षा इकाई में नहीं मिल रहे बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सर्वर ठप होने से कृषि रक्षा इकाई में नहीं मिल रहे बीज
विज्ञापन
धाता। ब्लाक मुख्यालय स्थित कृषि रक्षा इकाई में बृहस्पतिवार को सर्वर ठप रहा। पूरा दिन किसान अरहर, उड़द, मूंग, तिल, ज्वार, बाजरा आदि के लिए बीज लेने के लिए बाहर बैठे इंतजार करते रहे।
ऑनलाइन पंजीकरण न होने से किसानों को कई दिनों से कृषि रक्षा कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ की बुआई का समय है। ऐसे में समय पर बीज न मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसान मूलचंद सिंह, भानु प्रताप सिंह, भइयालाल और अर्जुन सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से कृषि रक्षा इकाई आ रहे हैं, लेकिन हर बार सर्वर न चलने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है।
बीज और मिनी किट का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। सर्वर लगातार बाधित रहने से किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। कृषि रक्षा प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि विभागीय वेबसाइट और सर्वर सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
खागा में 33 किसानों को बांटे गए बीज किट
खागा। राजकीय कृषि बीज भंडार खागा में सर्वर की समस्या दूर होने के बाद बृहस्पतिवार को किसानों को निशुल्क बीज किट बांटे गए। दोपहर बाद 33 किसानों को विभिन्न फसलों के बीज किट दिए गए। गोदाम प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि अरहर, तिल, उड़द और मूंग के बीज किट बांटे गए हैं। 22 किसानों को अरहर, पांच को तिल, दो को रागी, दो को मूंग, एक को उड़द और एक किसान को सांवा का बीज किट दिया गया है। वहीं विजयीपुर के राजकीय बीज भंडार में बृहस्पतिवार को किसानों को विभिन्न किस्मों के बीज किट बांटे गए। (संवाद)