फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   security,women,resolve,fathepur news,provide seat

महिलाओं को सीट व सुरक्षा का दिलाया संकल्प ..

Fri, 05 Mar 2021 07:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
security,women,resolve,fathepur news,provide seat
रोडवेज वर्कशाप में मिशन शक्ति कार्यक्रम में बोलते एआरएम एमएन केशरवानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रोडवेेज वर्कशाप शांति नगर में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बस में महिलाओं को सीट दिलाने और सुरक्षा दिलाने की चालक, परिचालकों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एआरएम एमएल केशरवानी ने कहा कि सशक्त महिला सभ्य समाज का आधार है। महिलाएं हमारे समाज का स्तंभ हैं।
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के उद्देश्य से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। बसों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित रहती है।
महिला सवारी के आने पर उस सीट को खाली करके स्थान दिलाना चाहिए। पीटीओ जीएन मिश्रा ने कहा कि बस में सफर करते समय महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी चालक, परिचालकों की होती है।
विज्ञापन

उनका सम्मान तभी बरकरार रहेगा, जब उन्हें सफर में सीट मुहैया कराई जाए। इस मौके पर केंद्र प्रभारी किशन कुमारी, फोरमैन पीएम गौतम, पवन दीक्षित, वीएस बाजपेई, अभिषेक कुमार, महेंद्र प्रताप, संदीप पांडेय, आशा देवी, रुची श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। डॉ.भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डा.सरिता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली महाविद्यालय से निकलकर आईटीआई रोड से पटेल नगर, एलआईसी होते हुए सिविल लाइन से होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
कार्यवाहक प्राचार्य ने कहा कि अब महिला और पुरुष दोनों बराबर हैं। छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं और सशक्त बनें।
इस मौके पर डा.शकुंतला, डा.लक्ष्मीना भारती, डा.प्रशांत द्विवेदी, डा.उत्तम कुमार शुक्ल, विदेह वर्मा, अशोक कश्यप, शोभा शर्मा आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर। सदर तहसील सभागार में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण विषय पर गोष्ठी हुई। जिसमें तहसीलदार विदुषी सिंह ने महिलाओं के लिए समन्वित विकास पर जोर दिया।
कहा कि वर्तमान में महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। समाज सेविका संगीता द्विवेदी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मोमबत्ती, दीपक व अन्य कुटीर उद्योगों से जुड़ने की सलाह दी।
समाज सेविका डा.माधवी साहू ने महिलाओं को शपथ दिलाकर अपने स्वाभिमान व सम्मान के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक पूजा यादव, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बीएलओ मौजूद रहे।
प्रेमनगर। रामपाल मौर्य पीजी कॉलेज एवं गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कालेज सुल्तानपुर घोष में नारी सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
महिलाओं को सुरक्षा के लिए पुलिस के मुफ्त नंबरों की जानकारी दी गई। मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू कराया गया।
मुख्य अतिथि थाना प्रभारी एके गौतम ने कहा कि थाने में महिला हेल्प डेस्क को शुरू करा दिया गया है। यहां पर महिलाएं अपनी समस्या को बता सकती है।
महिलाओं की समस्या सुनने के लिए भी महिला कांस्टेबल हैं। थाना क्षेत्र में दो पुलिस चौकियां निर्माणाधीन हैं। इनके बनने के बाद क्षेत्र की पुलिसिंग और बेहतर हो जाएगी।

डा.राजेश शर्मा ने कहा कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर संतलाल मौर्य, आदित्य कुमार, अफसर खान, सुनील पटेल, सुजीत सिंह, खेमकरन सिंह यादव, राजेंद्र मौर्य, आवेश सिंह मौजूद रहे।

सदर तहसील में मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद तहसीलदार विदुषी सिंह व अन्य। संवाद

सदर तहसील में मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद तहसीलदार विदुषी सिंह व अन्य। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed