फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sections increased against those accused of firing illegal pistols

Fatehpur News: अवैध पिस्टल से फायरिंग के आरोपियों पर बढ़ी धाराएं

Mon, 10 Jun 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sections increased against those accused of firing illegal pistols
फतेहपुर। उत्तरी गौतम नगर इलाके में अवैध पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ विवेचना में धाराएं बढ़ी हैं। घटना में प्रयुक्त पिस्टल लेकर फरार चौथे आरोपी का 13 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी बबलू मिश्रा पर लेनदेन के विवाद में 27 मई को पड़ोसी वैभव सिंह ने बीजेपी नेत्री के पुत्र लखन सिंह, विवेक सिंह, वात्सल्य तिवारी ने हमला किया था। विवाद के दौरान अवैध पिस्टल से बबलू पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। बबलू के मौरंग कारोबारी भाई पप्पू मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैभव, लखन सिंह व विवेक सिंह को जेल भेजा था। मौके से पिस्टल लेकर वात्सल्य भाग निकला था।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के प्रयास, गाली गलौज, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचक अनुज यादव ने बताया कि विवेचना में धमकी समेत तीन धाराएं बढ़ाईं हैं। फरार आरोपी वात्सल्य की तलाश की जा रही है, पिस्टल उसके ही पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
पिस्टल में छिपा असलहा तस्करी का रैकेट
जिले में कई बार युवाओं के पिस्टल व तमंचों के साथ वीडियो, फोटो वायरल हो चुके हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में नाकाम रहती है। उत्तरी गौतम नगर की घटना में भी युवा हमलावरों ने पिस्टल का खुलेआम इस्तेमाल किया है। पुलिस पिस्टल बरामदगी में असफल है। यह पिस्टल भी तस्करों की सप्लाई की बताई जा रही है। नेपाल, मध्यप्रदेश और बिहार के मुंगेर में बनाई जाने वाले पिस्टल पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं। पिस्टल बरामदगी से असलहा तस्करों का भी पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed