फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Secretary suspended, notice to veterinarian

Fatehpur News: सचिव निलंबित, पशु चिकित्सक को नोटिस

Sat, 13 Jul 2024 03:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended, notice to veterinarian
-गोशाला की देखरेख में लापरवाही पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

फतेहपुर। विकास खंड के थरियांव स्थित गोशाला में लापरवाही बरतने और सरकारी कार्यों में रुचि न लेने के कारण ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया है। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
थरियांव हाईवे स्थित गोशाला में 299 मवेशी हैं। उनकी देखरेख ग्राम प्रधान सुनीता देवी व सचिव जितेंद्र सिंह को करना है। आपसी खींचतान की वजह से गोशाला में गोवंशों की स्थिति बेहत खराब थी। शासन से पैसा मिलने के बावजूद भी सचिव भुगतान नहीं काट रहा था, जिसके कारण पशुओं को आहार व भूसा समेत अन्य सामान खरीदने में ग्राम प्रधान को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि फरवरी माह से अब तक करीब 28 लख रुपये शासन को देने थे, जिसमें 15 लाख रुपए शासन ने दिया था। सचिव जितेंद्र सिंह हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। इसकी शिकायत सीडीओ पवन कुमार, बीडीओ सतीश चंद्र पांडे को भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सीडीओ को डीएम सी इंदुमती ने गोशाला भेजा। सीडीओ पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर नहीं मिले। उन्होंने रिपोर्ट डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया, वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश सिंह को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed