फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Secretary accused of embezzlement of Rs 42 thousand

Fatehpur News: सचिव पर लगा 42 हजार रुपये गबन का आरोप

Tue, 10 Oct 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of embezzlement of Rs 42 thousand
फतेहपुर। बहुआ विकासखंड के एक ग्राम पंचायत सचिव पर 42 हजार रुपये का गबन आरोप लगा है। उसने प्रधान को झांसे में लेकर खाते का डोंगल लिया और राज्य वित्त खाते में पड़े 42 हजार रुपये पंचायत सहायक के खाते में भेज दिए। प्रधान की शिकायत पर मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बहुआ विकासखंड के गांव लदिगवां निवासी ग्राम प्रधान रामराज ने बताया कि गांव का पंचायत सचिव अक्सर शराब पीकर आता है और लोगों से गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर उन्हें धमकियां देता है। जून में सचिव ने सचिवालय का भुगतान करने के नाम पर उनसे राज्य वित्त खाते का डोंगल ले लिया। इसके बाद 20 जून को उस खाते में पड़े 40 हजार, एक जून को 15 हजार और 14 जून को दो हजार रुपये पंचायत सहायक के खाते में स्थानांतरित कर दिए।
विज्ञापन

सचिव के पास उन रुपयों का कोई हिसाब-किताब नहीं है। कुल मिला कर उसने करीब 42 हजार रुपये का गबन सरकारी खाते से किया है। खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि खाते का विवरण निकलवाया जा रहा है। मामले की जांच होने के बाद कार्रवाई होगी। वहीं, पंचायत सचिव ने बताया कि राज्य वित्त खाते का सारा लेनदेन ग्राम प्रधान के सामने हुआ है। उन पर जो भी आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed