{"_id":"63b9c6dd2f42737801685960","slug":"seasonal-royal-challenger-sahara-hospital-team-became-the-winner-fatehpur-news-knp7376151173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मौसमी रायल चैलेंजर, सहारा हास्पिटल टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मौसमी रायल चैलेंजर, सहारा हास्पिटल टीम बनी विजेता
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। नराखा बाबा ग्राउंड में चल रही 20-20 क्रिकेट प्रीमियम लीग में शनिवार को आशीष मौसमी रायल चैलेंजर और सहारा हास्पिटल टीमों ने मैच जीते। रत्नेश ने एक ओवर में चार छक्के लगाए।
पहली पाले मैच राजकुमार रीजनल राइजर के कप्तान शिवम सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ। मौसमी रायल चैलेंजर टीम 99 रनों में सिमट गई। शैलेंद्र ने चार, सौरभ ने दो चटकाए। धीरू यादव के एक चौके व दो छक्कों की मदद से 25 रन और अरवेश यादव के दो चौकों व एक छक्का की मदद से 24 रन बनाए। सर्वेश कुमार ने 22 रन की पारी में चार चौके जड़े।
रीजनल राइजर की टीम अरवेश यादव की गेंदों के आगे टिक नहीं पाई। तीन ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिए। पवन सिंह ने 23 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। पूरी टीम 89 रनों पर सिमट गई। अरवेश मैन आफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
दूसरे मैच में सहारा हास्पिटल के कप्तान पंकज यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। परमार्थ क्रिकेट क्लब बुढ़वा टीम के अकील के तीन चौका व एक छक्का सहित 28 रन, रेशू यादव के चार चौकों सहित 20 रनों के सहयोग से 95 रनों बनाए।
सहारा हास्पिटल की टीम ने पांच विकेट खोकर 10 ओवर में ही मैच जीत लिया। रत्नेश ने एक ओवर में चार छक्के लगाए। उन्हें 2900 रुपये इनाम दिया गया। छक्का मारकर जीत हासिल करने वाले अंकित को 1100 रुपये दिए गए। इनाम सहारा हास्पिटल के डॉ. निखिल यादव ने दिया। रत्नेश मैन आफ द मैच चुने गए। विकास पटेल और मनोज अवस्थी ने मैन आफ द मैच की ट्रॉफियां दीं।