फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Scramble between head husband and village development officer

Fatehpur News: प्रधान पति और ग्राम विकास अधिकारी में हाथापाई

Sat, 27 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Scramble between head husband and village development officer
- दोनो पक्षों से तहरीर, पुलिस बनी तमाशबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। ब्लाक कार्यालय में भुगतान को लेकर न्यौरी जलालपुर प्रधान पति और ग्राम विकास अधिकारी के बीच हाथापाई हो गई। भ्रष्टाचार के विवाद में बीडीओ भी लाचार दिखे। दोनो पक्षों ने तहरीर दिया है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

ग्राम विकास अधिकारी राम प्रताप सोनकर ने गुरुवार रात नौ बजे तहरीर दी इसमें आरोप है कि न्योरी जलालपुर प्रधान पति धर्मपाल सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल और सप्लायर ललित सचान के साथ शाम छह बजे रिबोर का गलत भुगतान करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर गाली गलौज और हाथापाई की। तहरीर की भनक लगते ही प्रधान एकजुट होकर शुक्रवार को ब्लाक में धरना देने पहुंच गए। न्योरी जलालपुर प्रधान रामादेवी ने भी शुक्रवार दोपहर थाने में तहरीर दी। इसमें ग्राम विकास अधिकारी पर चालीस प्रतिशत कमीशन मांगने, छेड़छाड़ करने तथा कभी भी भुगतान न करने का आरोप लगाया है। बीडीओ विपुल विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नोन नदी के पुनरुद्धार की शुरुआत केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति औरा निस्फी गांव में करना है। तैयारी में व्यस्त हैं। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर मिली थी, जिसकी जांच के लिए सुबह ब्लाक गए थे। वहां कोई नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर प्रधान रामादेवी ने भी तहरीर दिया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed