फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Science on the 42 models selected

विज्ञान प्रदर्शनी को 42 माडल चयनित

Fri, 07 Aug 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 07 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Science on the 42 models selected

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज में इंसपायर्ड अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में 421 बच्चों ने माडल लगाए। इनमें 42 बच्चों का चयन लखनऊ में 26 से होने वाली तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीआईओएस नंदलाल यादव ने किया।

विज्ञापन

प्रदर्शनी में विभिन्न माध्यमिक स्कूलों के 421 बच्चों ने माडल प्रस्तुत किए। निर्णायक अतर्रा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ एसी निगम, सुरेंद्र सिंह सेवा निवृत्त शिक्षक राजकीय  इंटर कालेज फतेहपुर, तेलियानी खंड शिक्षा अधिकारी पवनेश गुप्ता ने बच्चों द्वारा पेश किए गए जैवविविधता, एटीएम, सोलर लाइट, पवन चक्की, भौतिक एवं रसायन विज्ञान के सिद्धांत, स्वच्छता, ग्लोबल वर्मिंग आदि के माडलों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। राजकीय इंटर कालेज के प्रिंसिपल उदय प्रभात ने बताया कि 26, 27, 28 अगस्त को लखनऊ में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी के लिए 42 बच्चों का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित होने वाले बच्चे 27 व 28 अक्तूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed