फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   School children will learn about the safe disposal of e-waste

Fatehpur News: ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण का पाठ पढ़ेंगे स्कूली बच्चे

Sun, 25 Oct 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
School children will learn about the safe disposal of e-waste
फोटो-10- कंपोजिट विद्यालय चकशाह फिरोज में मौजूद वॉरियर्स। स्रोत शिक्षक
फतेहपुर। ई-कचरे समेत अन्य अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत छात्र ई-वेस्ट वॉरियर्स बनकर अपने परिवार और ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान के अंतर्गत हथगाम के कंपोजिट विद्यालय चकशाह फिरोज में विद्यार्थियों को कूड़े के पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षक विपिन त्रिपाठी ने छात्रों को कचरे के विभिन्न प्रकार और उनके निस्तारण के लिए अलग-अलग कूड़ेदानों के इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने गीले कचरे के लिए हरे, सूखे कचरे के लिए नीले और सैनिटरी कचरे के लिए लाल कूड़ेदान के इस्तेमाल की जानकारी दी। साथ ही पेंट के डिब्बे, एक्सपायर दवाएं, खराब बल्ब और ई-कचरे जैसे विशेष अपशिष्ट को अलग एकत्र करने और सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

डीसी प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालयों में कचरा प्रबंधन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 28 अक्तूबर को प्रार्थना सभा के दौरान ई-वेस्ट निस्तारण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसके जरिये विद्यार्थियों को ई-कचरे के खतरों और उसके सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ई-वेस्ट वॉरियर्स के रूप में परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल यानी कम इस्तेमाल, पुनः इस्तेमाल और पुनर्चक्रण के सिद्धांत अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।

फोटो-10- कंपोजिट विद्यालय चकशाह फिरोज में मौजूद वॉरियर्स। स्रोत शिक्षक

फोटो-10- कंपोजिट विद्यालय चकशाह फिरोज में मौजूद वॉरियर्स। स्रोत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed