{"_id":"e6080f6b4f5dcb2cb9e418e98b071634","slug":"scholarship-cheques-were-distributed-aming-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकें पाकर खुशी से झूमीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकें पाकर खुशी से झूमीं छात्राएं
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिले की दो मेधावी छात्राओं को अमर उजाला फाउंडेशन की स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त और डीआईओएस मोहम्मद रफीक ने छात्राओं को 75-75 सौ रुपये की चेक प्रदान कीं।
चेक पाते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने सफलता का श्रेय कालेज के गुरुजनों को दिया और अमर उजाला का आभार जताया।
छात्रवृत्ति के लिए 1052 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज और श्रीमती रामा अग्रहरि महिला कालेज देवीगंज को कें द्र बनाया गया था। 2 नवंबर 2014 को परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन
श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इटर कालेज में हाईस्कूल स्तर के 201, स्नातक स्तर के 244 व श्रीमती रामा अग्रहरि महिला कालेज में इंटरमीडिएट स्तर के 366 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल 811 परीक्षार्थियों में रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज की इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी अवस्थी वइसी कालेज की इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा अलीसा पटेल ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था। गुरुवार को अलीसा पटेल व आयुषी अवस्थी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चेकें प्रदान की गई। रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवप्रकाश गुप्ता, शिक्षक कुसुम लता, पूजा गुप्ता, संध्या गुप्ता, सविता उमराव, प्रवीण श्रीवास्तव को परीक्षा में सहयोग करने को लेकर मुख्य अतिथियों ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन