फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Scan the QR code to get the location of the examination center.

Fatehpur News: क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन

Sun, 25 Oct 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Scan the QR code to get the location of the examination center.
फोटो-11- पीएम श्री जीजीआईसी में सीटिंग प्लान करते कर्मी।
फतेहपुर। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 16 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 36,144 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन्हें स्कैन करते ही अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन जान सकेंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के लिए 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनमें तीन स्टैटिक मजिस्ट्रेट और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक पाली में 6,024 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह छह पालियों में कुल 36,144 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी।


परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे ये सामग्री
अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। मेटैलिक आभूषण, कागज और बैग भी प्रतिबंधित रहेंगे।

अतिरिक्त रूप से लगाई गईं 20 बसें
एआरएम रोडवेज एसपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को देखते हुए जिले में पहले से संचालित 140 बसों के अतिरिक्त 20 बसें लगाई गई हैं। इससे परीक्षा में शामिल होने के लिए आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए एएस इंटर कॉलेज शांतिनगर, बहुआ इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी, डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका महाविद्यालय सिविल लाइन, राजकीय डिग्री कॉलेज बहुआ देहात, जीजीआईसी मलवां, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज शांतिनगर, मुस्लिम इंटर कॉलेज, पीसीपी इंटर कॉलेज असनी रोड हुसैनगंज, पीएम श्री जीआईसी आबूनगर, पीएम श्री सोहनलाल द्विवेदी जीजीआईसी बिंदकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ देहात और दनियालपुर हसवा, सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज तथा श्री निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज शांतिनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


केंद्रों पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी
पीईटी 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर शनिवार को केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

फोटो-11- पीएम श्री जीजीआईसी में सीटिंग प्लान करते कर्मी।

फोटो-11- पीएम श्री जीजीआईसी में सीटिंग प्लान करते कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed