चौडगरा में मलवां विकासखंड के साईं गांव में समाजसेवी संस्था परिवर्तन फाउंडेशन ने मंगलवार को गरीब बेसहारा 130 महिलाओं को साड़ी व मास्क वितरित किए। इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने झारखंडेश्वर मंदिर प्रांगण में 30 महिलाओं को साड़ी वितरित की।
वहीं, क्षेत्र के गांव बोधीखेड़ा, जमुनिहापुरवा, साईं में 100 गरीब महिलाओं को साड़ी व मास्क बांटे गए। संस्था के अध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि संस्था की ओर से लगातार समाजसेवी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस मौके पर डॉ. महेंद्र सिंह, दयाराम एडवोकेट, शिवशंकर तिवारी, छुन्नर सिंह गौतम आदि लोगों ने संस्था की प्रशंसा की है।