फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   saraaph ke ghar se 12 laakh ke jevaraat choree

सराफ के घर से 12 लाख के जेवरात चोरी

Sun, 04 Oct 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
saraaph ke ghar se 12 laakh ke jevaraat choree
\RPhoto\S - फोटो : FATEHPUR
छिवलहा (फतेहपुर ) कस्बे के सराफ कारोबारी के घर पर चोरों ने शनिवार को धावा बोल दिया। चोर, बेडरूम में रखी अलमारी को खोलकर जेवरात से भरे दो बैग और बेड के बगल में रखें दो बैग उठा ले गए। सराफ कारोबारी को चोरी की भनक दुकान से लौटने पर लगी। बेड के बगल में रखें तीन जेवरात से भरे झोले में दो गायब थे। अलमारी खोलकर देखा तो सराफ के होश उड़ गए। सराफ कारोबारी के घर चोरी की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी छोटेलाल के बेटे राजेश सोनी ने कस्बे में सराफ की दुकान खोल रखी है। राजेश, पत्नी साक्षी देवी और भतीजे विकास के साथ कई साल कस्बे में आवास बनवा कर रह रहे हैं। 10 दिन पहले साक्षी अपने मायके इलाहाबाद चली गई थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 10:00 बजे रोज की तरह चाचा भतीजे दुकान चले गए। क्योंकि विकास को थरियांव में रहने वाले भाई रवि से मिलने जाना था, इसलिए वह दोपहर 1:00 बजे घर लौट आया और भाई से मिलने चला गया। शाम 6:30 बजे पेट खराब होने पर राजेश, दुकान में एक परिचित को बैठाकर घर आए। कपड़े उतारने के लिए वह बेडरूम पहुंचे तो उनकी निगाह बेड के बगल में रखें जेवरात से भरे झोलो की तरफ गई तो माथा ठनक गया। यहां पर तीन झोले में सिर्फ एक था। यह चांदी से भरा होने की वजह से वजनी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में माना जा रहा है कि चोर इसी बिना पर इसे नहीं ले जा सके। राजेश ने दो झोला कम होने पर अलमारी खोली तो उससे भी जेवरात से भरे दो झोले गायब थे। सर्राफा कारोबारी ने इस बाबत भतीजे से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह 1:30 बजे ही घर छोड़ कर चला आया था। इस पर राजेश ने अपने करीबी व्यापारियों को फोन पर मामले की इतला की और पुलिस को बुला लिया।
कारोबारी के मुताबिक करीब 12 लाख रुपए के जेवरात चोर उठा ले गए हैं। थानेदार आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सराफ गिरोह गांठ का भी काम करता था। खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। सराफ कारोबारी राजेश अलमारी में चाबी को लगा रखा गया था। इसके चलते चोरों को अलमारी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी और वह आराम से अपना काम करके पहले की तरह अलमारी में चाबी लगाकर चले गए। ऐसे में माना जा रहा है कि चोर, कारोबारी के घर और सदस्यों से अच्छी तरह से परिचित थे। तभी उन्होंने आसानी से अपना काम कर दिया।
सर्राफा कारोबारी राजेश के आवास में बेसमेंट बना है। इसी बेसमेंट के एक हिस्से में कस्बे के विनय गुप्ता ने इलेक्ट्रॉनिक का गोदाम खोल रखा है। शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने की वजह से यह गोदाम बंद था। तफ्तीश के दौरान पता चला कि बेसमेंट के बाहर लगा दरवाजा बाहर से बंद है। देखा गया तो दरवाजे पर कुंडी लगी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि चोर पहले से ही सराफ के घर दाखिल हो सकते हैं।

सर्राफा कारोबारी के घर चोरी की वारदात ने इलाकाई पुलिस की नींद उड़ा दी। पुलिस ने घटना के खुलासे को लेकर हर बिंदु को टीमवर्क का हिस्सा रखा है। चूंकि पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कारोबारी के आवाज में चाबी का प्रयोग कम होता था। यह परिवार गैलरी से आता जाता है। इस पर शनिवार को भी ताला नहीं लगा था।

\RPhoto\S

\RPhoto\S- फोटो : FATEHPUR

\RPhoto\S

\RPhoto\S- फोटो : FATEHPUR

\RPhoto\S

\RPhoto\S- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed