फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Salon owner beaten up, cash and chain looted

Fatehpur News: सैलून संचालक को पीटकर नकदी व चेन लूटी

Wed, 22 Apr 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Salon owner beaten up, cash and chain looted
फतेहपुर। दुकान से घर लौट रहे बाइक सवार सैलून संचालक पर 10 अप्रैल को चार युवकों ने रॉड से हमलाकर 10 हजार रुपये व चेन लूट ली। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के उमरापुर गांव निवासी ब्रजेश रैदास ने पुलिस को बताया कि उसकी शहर के नई तहसील के पास सैलून की दुकान है। दुकान बंद कर 10 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे घर लौट रहा था। नई तहसील चौराहा के पास उमरापुर निवासी आर्यन ठाकुर उर्फ शनि, महमूदपुर निवासी करन शर्मा व उसके भाई राज शर्मा ने एक साथी संग उसकी बाइक रुकवाई और गाली गलौज करते हुए लोहे की राॅड से हमला किया। इस दौरान गले से सोने की चेन व 10 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed