फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Salesman and Deputy Manager beaten up and their mobiles broken at Petrol Pump

Fatehpur News: पेट्रोल पंप में सेल्समैन व उपप्रबंधक को पीटकर मोबाइल तोड़ा

Wed, 19 Feb 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Salesman and Deputy Manager beaten up and their mobiles broken at Petrol Pump
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मोड़ स्थित पेट्रोल पंप में तेल भरवाने के बाद सेल्समैन के स्कैनर की ओर इशारा करने में पेट्रोल पंपकर्मी और बाइक सवारों में विवाद हो गया। विवाद के बाद बाइक सवारों ने स्कार्पियो सवार साथियों को बुला लिया। पंप व केबिन में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना के सीसीटीवी का वीडियो वायरल हुआ है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

हथगाम थाना के फुद्दी का पुरवा गांव निवासी राजेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह पंप में प्रबंधक के पद पर तैनात है। बुधवार की सुबह करीब सवा नौ बजे केबिन में था। बाइक सवार दो युवक तेल भराने आए, तेल भरवाने के बाद यूपीआई में भुगतान की बात कही। सेल्समैन समर यादव ने स्कैनर की ओर इशारा किया। सेल्समैन के इशारे को गलत मानकर बाइक सवार ने उससे गाली-गलौज की। बाइक सवारों ने फोन कर स्कॉर्पियो सवार आठ से 10 लोगों को पंप में बुलाया। सेल्समैन को पीटा। बीच-बचाव करने व वीडियो बनाने पर उसका 40 हजार कीमत का मोबाइल तोड़ दिया। पंप कार्यालय में मौजूद उपप्रबंधक लवलेश कुमार को लात घूसों से पीटकर बाहर घसीट लाए। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। छीनाझपटी के दौरान सेल्समैन के पास से पांच हजार रुपये गायब हो गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed