फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Safety of the country , thousands came to elevate the arm

मुल्क की सलामती, तरक्की को उठे हजारों हाथ

Sat, 26 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 26 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Safety of the country , thousands came to elevate the arm

कुर्बानी के जज्बे से जुड़ा ईद-उल-अजहा(बकरीद) का त्योहार  अकीदत और एहतराम से मनाया गया। मुल्क की तरक्की और अमनचैन कायम रखने के साथ मक्का हादसे में मारे गए हज यात्रियों के गमजदा परिवारों को सदमा बर्दाश्त करने की ताकत देने की दुआएं मांगी गईं।

विज्ञापन



ईदगाह में हजारों नमाजियों ने बकरीद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद पेश की। नमाज के बाद कुर्बानियां देने के साथ लजीज व्यंजनों से मेहमानों की खातिरदारी की गई।
विज्ञापन



शुक्रवार को आबूनगर स्थित ईदगाह में शहर काजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला ने सुबह साढ़े आठ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई।


जगह कम पड़ने पर अकीदतमंदों ने खेतों में दरी व चटाई बिछा करके अल्लाहताला को याद किया। शहर काजी ने अल्लाह ताला को याद करते हुए अपने बंदाें की दुआ कुबूल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होने मुल्क में नफरत फैलाने वालों के दिलों को पाक साफ कर अमन- चैन और भाईचारा कायम रखने के लिए दुआ की। मक्का हादसे में  जान गंवाने वाले हज यात्रियों के गमजदा परिवारों को हिम्मत देेने की दुआ कराई। ईदगाह के अलावा शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई।



काजी-ए- शहर कारी फरीदउद्दीन कादरी ने पनी की मस्जिद में नमाज पढ़ी। कादरी ने कहा अल्लाह को अपने बंदों की जानिब से दी जाने वाली कुर्बानी हमेशा प्रिय रही है। उन्होने कहा कुर्बानी शैतान पर इंसान की जीत है। जानवर की कुर्बानी माली कुर्बानी है। काजी-ए-शहर ने बच्चों की तालीम पर खास ध्यान देने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed