{"_id":"694456533e21f472ef0e5c9c","slug":"sadhvi-raises-demand-for-reconstruction-of-dilapidated-korain-bypass-gadkari-gives-assurance-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-145809-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जर्जर कोराईं बाईपास के पुनर्निर्माण की साध्वी ने उठाई मांग, गडकरी ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जर्जर कोराईं बाईपास के पुनर्निर्माण की साध्वी ने उठाई मांग, गडकरी ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
फोटो-32-दिल्ली में नितिन गड़करी से मुलाकात करती साध्वी निरंजन ज्योति। संवाद
बिंदकी। कोराईं बाईपास की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पुनर्निर्माण की मांग रखी। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर क्षतिग्रस्त सड़क से हो रही परेशानियों की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को हुई मुलाकात में साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि रेलवे के ऊपर पुल का निर्माण तो पूरा हो चुका है लेकिन उसके दोनों ओर की सड़कें जर्जर हालत में हैं। इससे लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को कोराईं बाईपास निर्माण के लिए बजट तैयार कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्च माह तक परियोजना की प्रगति से अवगत कराने को कहा और औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके। (संवाद)