{"_id":"2933bfef773d28c73a432c10c923a9e7","slug":"sadar-lainhajir-provost-including-the-four-suspended-sho-sultanpur-ghosh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर कोतवाल लाइनहाजिर, एसएचओ सुल्तानपुर घोष समेत चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर कोतवाल लाइनहाजिर, एसएचओ सुल्तानपुर घोष समेत चार निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 19 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पूर्वी पनी तकिया चांद शाह में हुए बवाल से निपटने में पुलिस की शिथिलता उजागर हुई है। गोलीकांड के बाद अराजकतत्व उपद्रव करते रहे और मौके पर पहुंची पुलिस तमाशबीन बनी रही। सोमवार को घटना की वीडियो फुटेज में पुलिस कार्यशैली सामने आने पर एसपी ने सदर कोतवाल को लाइनहाजिर व एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली पुलिस ने करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस कप्तान सालिगराम वर्मा ने बवाल के 24 घंटे बाद सोमवार की दोपहर को सदर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया।
घटनास्थल में ड्यूटी पर तैनात सुल्तानपुर घोष एसएचओ शुभ नारायण, थरियांव थाने के एसएसआई शिवस्वरूप सागर, सिपाही लालता प्रसाद और चंद्रशेखर को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल के सारे फुटेज खंगाले गए हैं। वीडियो में तैनात पुलिस फोर्स बवालियों पर कोई कार्रवाई नहीं करता दिखा है। उपद्रवकारी बड़े सहज तरीके से दुकान का ताला तोड़ रहे हैं और सामान को आग लगा रहे हैं। तमाम सबूतों के बाद मातहतों पर कार्रवाई की गई है। उधर, कोतवाली पुलिस ने बवाल करने वालों की वीडियो क्लिप तैयार की है। वीडियो में दिखाई देने वाले उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। जिसमें करीब 25 नाम पुलिस के सामने आए हैं और 150 लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
इंसेट
नदारद महिला एसएचओ पर नहीं कार्रवाई
घटनास्थल महिला थानाध्यक्ष अन्नपूर्णा चतुर्वेदी की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन बवाल के सामने मौके से एसएचओ का कोई अता पता नहीं रहा है। इतने पुलिस कर्मियों पर लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की गई है। वहीं महिला एसएचओ की लापरवाह कार्यशैली पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उंगलियां खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
छावनी में तब्दील इलाका, दहशत का माहौल
- संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद हुआ फोर्स
फतेहपुर। सगे भाइयों के गोलीकांड में मचे बवाल के बाद सोमवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही है। इलाकाई लोगों में व्याप्त दहशत के कारण सन्नाटा छाया रहा है। पुलिस की पूछताछ और बवालियों के चिन्हित किए जाने की खबर से लोग घरों पर दुबके हुए है।
शहर के पूर्वी पनी तकिया चांद शाह इलाका निवासी अंकित साहू और उसके बड़े भाई अनिल साहू को छेड़खानी का विरोध करने पर इलाके के ही तीन युवकों ने गोलियों चलाई थी, जिसमें अंकित की मौत हो गई। वहीं उसके भाई की कानपुर में हालत गंभीर है।
घटना के बाद रविवार को मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस हालातों पर काबू नहीं पा सकी। पब्लिक का गुस्सा फूटने पर आगजनी, पथराव की घटना हुई। घटना के इलाकाई लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं एक बार चूक होने पर बवाल झेल चुकी पुलिस ने किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है।
डीआईजी रेंज भगवान स्वरूप श्रीवास्तव के आदेश पर मृतक के घर पर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं बवाल में आगजनी का शिकार बने टेलर परिवार की भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मृतक के घर के अलावा सड़कों पर पुलिस तैनात की गई है। सटे इलाके चौक बाजार में पुलिस पिकेट को गश्त के लिए लगाया गया है।
इंसेट
फोटो संख्या एवं परिचय
10-घटनास्थल के पास ड्यूटी में तैनात खर्राटे भरता पुलिसकर्मी
...आखिर क्यों न फूटे पब्लिक का गुस्सा
फतेहपुर। तकिया चांद शाह रोड पर बवाल के बाद तैनात पुलिस फोर्स का शनिवार दोपहर को हाल देखने लायक रहा है। संवेदनशील घटना के बाद अलर्ट ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी दुकान के बाहर कुर्सी पर खर्राटे ले रहा है, साथी मोबाइल में मस्त है। उधर, शहर की कानून व्यवस्था पर काबू पाने के लिए सीओ वंदना सिंह ने मार्च करके पब्लिक को सुरक्षित होने का संदेश दिया है। फ्लैग मार्च कोतवाली से बाकरगंज, चौगलिया, चौक, चौक चौराहा, पनी, अरबपुर इलाकों में किया गया।