{"_id":"685af75c0891701f2e0f1bc1","slug":"rudeness-from-the-workers-and-the-principal-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-136211-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छत ढाल रहे मजदूरों व प्रधानपति से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छत ढाल रहे मजदूरों व प्रधानपति से की अभद्रता
विज्ञापन
किशनपुर। विकासखंड विजयीपुर के गांव गढ़ा में दबंगों ने अन्नपूर्णा भवन की छत ढाल रहे मजदूरों व प्रधान पति के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला प्रधान ने अराजकतत्वों की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
प्रधान ननबूधी देवी ने बताया कि गांव गढ़ा में बैठक कर अन्नपूर्णा भवन के निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद लेखपाल ने संगोलीपुर गांव में जगह को चिह्नित कर ग्राम पंचायत को सौंपा था। उसी जमीन पर अन्नपूर्णा भवन के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद अब उस पर छत ढालने का काम शेष है। सोमवार को छत ढालने का काम कराया जा रहा था। उसी दौरान गांव के ही रहने वाले कुछ लोग धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों व प्रधान पुत्र समेत प्रधान पति के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर जान से मार की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्य को रुकवाकर लौट गई। पुलिस के जाने के बाद उन्होंने दोबारा से गाली गलौज करते हुए छत पर लगी शटरिंग की बल्लियां गिरा दी। वह मजदूरों की सामान लेकर भाग निकले। वहीं, चंदापुर गांव निवासी कैलाश कुमार पासवान ने भी अराजकतत्वों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि वह छत ढालने के काम पर मजदूरी करने गया था। उसको जातिसूचक शब्दों से गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की कर निर्माण सामग्रियां उठा ले गए।
किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है। जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के फैसले के बाद ही उस पर निर्माण कार्य कराया जा सकता है।