फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ruckus in power house, employee assaulted

Fatehpur News: बिजली घर में किया हंगामा, कर्मचारी से मारपीट

Sun, 21 Jul 2024 03:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in power house, employee assaulted
हथगाम। थाना क्षेत्र के पलिया विद्युत उपकेंद्र में छह अराजकतत्वों ने हंगामा किया और बिजली आपूर्ति बंद करा दिया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। उपकेंद्र परिचालक ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र चकीवा गांव निवासी हेमचंद्र परिचालक (एसएसओ) और खागा कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर कांटी गांव निवासी श्याम सिंह लाइनमैन के पद पर पलिया विद्युत उपकेंद्र में तैनात हैं। वह शुक्रवार रात ड्यूटी पर तैनात थे। रात को छह लोग उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। छिवलहा फीडर चालू करने का दबाव बनाया। इस पर परिचालक ने रोस्टिंग के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की बात कही। गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों को गाली-गलौज व मारपीट की और आपूर्ति बंद करा दी। पुलिस के पहुंचने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। शनिवार को परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने हथगाम थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव निवासी अनूप सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ छह धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed