फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rs 1.80 lakh snatched by issuing fake visa and ticket

Fatehpur News: फर्जी वीजा और टिकट देकर हड़पे 1.80 लाख रुपये

Mon, 28 Jul 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.80 lakh snatched by issuing fake visa and ticket
फतेहपुर। बहरीन का फर्जी वीजा और टिकट देकर एक लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन मोहल्ला निवासी असलम ने बताया कि लोहारी मोहल्ले के अदनान ने उसकी छोटी बजरिया निवासी मोहम्मद हुसैन से पहचान कराई थी। अदनान ने बताया कि मोहम्मद हुसैन विदेश में नौकरी का वीजा दिलाने का काम करता है। उससे बहरीन में नौकरी का वीजा और टिकट के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद फर्जी वीजा व टिकट दे दिया। दोनों मुंबई चले गए। उसे पता चला कि ये फर्जी है। उसने रुपये लौटाने का दबाव बनाया। आरोपियों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। उसने बिंदकी कोतवाली में 11 जून को शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed