{"_id":"66a2c03538ddf2c0e7071474","slug":"rs-135-lakh-crossed-from-teachers-account-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118642-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शिक्षक के खाते से 1.35 लाख किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शिक्षक के खाते से 1.35 लाख किए पार
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाने के रेल बाजार निवासी राकेश कुमार सिंह सदाशिव इंटर कालेज में सहायक अध्यापक हैं। उनका वेतन खाता एसबीआई देवीगंज शाखा में है। उन्होंने एसपी से शिकायत में बताया कि खाते पर 10जून 2024 की शाम 84 हजार 171 रुपये वेतन आया था। कुल एक लाख 87 हजार 987 रुपये जमा थे। किसी ने 11 जून को किसी ने जरिए दो चेक से एक लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। भुगतान खाते में फर्जी चेक लगाकर कराया है। उसकी बिना जानकारी के खाते से चेक जारी हुई और दूसरे के पते पर पहुंची है। बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की गई है। पहले भी एक लाख तीन हजार रुपये धोखाधड़ी कर खाते से निकाले जा चुके हैं। एसपी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
-- -- -- -- -- -
84 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी कामता प्रसाद गौतम ने से 84 लाख कीमत के प्लाट व खेत बेचने की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि रजनीकांत त्रिपाठी ने बैनामे के बाद रुपये नहीं दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
-- -- -- -- -
महिला को तीन तलाक देने की शिकायत
जहानाबाद। थाने के काजीटोला निवासी आरिफ की पुत्री रूमा आरिफ का निकाह दो दिसंबर 2018 को मोहल्ले के जाबिर कुरैशी के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। पति मांग पूरी न होने पर 17 जून सउदी अरब से आने के बाद मायके छोड़ गए। पति व ससुराली 24 जुलाई को मायके आए। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। महिला ने थाने में शिकायत की है। संवाद