फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Route diversions caused traffic jams on major roads, including Dalmau Road; vehicles crawled along.

Fatehpur News: रूट डायवर्जन से डलमऊ रोड समेत प्रमुख मार्गों पर जाम, रेंगते रहे वाहन

Sun, 28 Jun 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Route diversions caused traffic jams on major roads, including Dalmau Road; vehicles crawled along.
फोटो-20-डलमऊ रोड पर लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
फतेहपुर/हुसैनगंज। कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल पर यातायात बंद होने के बाद लागू किए गए रूट डायवर्जन का असर रविवार को जिले की सड़कों पर नजर आया। वैकल्पिक मार्गों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से डलमऊ रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

डलमऊ वैकल्पिक मार्ग पर रविवार भोर भखुआ चौराहा के पास एक ट्रक खराब हो गया। इससे सिंगल रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। धीरे-धीरे दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे बाद ट्रक की मरम्मत हो सकी।
विज्ञापन

इस बीच कई चालक वाहनों को छोड़कर इधर-उधर निकल गए। इससे पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग चार घंटे बाद सुबह 10 बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कानपुर में डायवर्जन लागू होने के बाद उन्नाव और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बक्सर मोड़ और हुसैनगंज डलमऊ मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। नूरपुर के पास संकरे नहर पुल पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। लखनऊ बाईपास से डलमऊ गंगा पुल तक यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा।

असनी गंगा पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण डलमऊ रोड पर दबाव लगातार बढ़ा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि ट्रक खराब होने के कारण जाम की स्थिति बनी थी। हालांकि यातायात बहाल कर दिया गया था।

फोटो-20-डलमऊ रोड पर लगी वाहनों की कतार। संवाद

फोटो-20-डलमऊ रोड पर लगी वाहनों की कतार। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed