{"_id":"61a7113fd08d6e45a014faf7","slug":"rojgar-fatehpur-news-knp666986075","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में शामिल होंगे 10 हजार बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में शामिल होंगे 10 हजार बेरोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में 14 दिसंबर को मेगा रोजगार मेला लगेगा। मेले में 10 हजार युवाओं को बुलाने का लक्ष्य है। मेले में राजस्थान, नोएडा, अहमदाबाद की कंपनियां शामिल होंगी।
जिला सेवायोजना कार्यालय को 1470 युवाओं को चालू सत्र में नौकरी दिलाने का लक्ष्य सरकार ने दिया है। इसके सापेक्ष अभी तक सिर्फ 391 युवाओं को ही नौकरी मिल पाई हैं। लक्ष्य पूरा कराने के लिए अभी सेवायोजन कार्यालय को 1079 बेरोजगारों को नौकरी दिलवानी होगी।
लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय ने पूरी ताकत के साथ 14 दिसंबर को रोजगार मेला लगाने की तैयारी की है। इस मेले में लक्ष्य के करीब पहुंचने की पूरी कोशिश होगी। जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि मेगा रोजगार मेले में शामिल कराने के लिए 10 कंपनियों से संपर्क किया जा चुका है। लगभग सभी कंपनियों ने अपने प्रतिनिधि मेले में भेजने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। बताया कि मेले में बुलाने के लिए कई बड़ी कंपनियों से और बात चल रही है। उम्मीद है कि इस बार युवाओं को 20 हजार मासिक तक की नौकरी मिले। मेले में 10 हजार युवाओं को बुलाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
..