फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rodavej ke chaalakon aur parichaalakon kee korona jaanch

रोडवेज के चालकों और परिचालकों की कोरोना जांच

Sun, 21 Jun 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
rodavej ke chaalakon aur parichaalakon kee korona jaanch
शांतीनगर स्थित रोडवेज के वर्कशाप में कोरोना सैंपल लेता चिकित्सीय दल। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शनिवार को रोडवेज बसों के चालकों और परिचालकों की कोरोना जांच हुई। स्थानीय डिपो के वर्कशाप में 30 रोडवेज कर्मियों का सैंपल लिया गया। चालकों और परिचालकों को सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए नौकरी करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

शांतीनगर स्थित डिपो के वर्कशाप में कोरोना टेस्ट के लिए चार सदस्यीय दल सुबह 11 बजे पहुंचा। चिकित्सीय टीम में शामिल फार्मासिस्ट आशीष कुमार, लैब टेकभनीशियन जितेंद्र कुमार और स्टाफ नर्स शीला त्रिपाठी ने रोडवेज के बाह्य दल का सैंपल लिया। करीब दो घंटे चली इस प्रक्रिया के दौरान चालकों और परिचालकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों पर अमल करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

चिकित्सीय दल ने परिचालकों से कहा कि सामाजिक दूरी बनाकर काम करें। एआरएम माखन लाल केशरवानी ने बताया कि चिकित्सीय टीम ने 30 रोडवेज कर्मियों के सैंपल लखनऊ पीजीआई भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले की तरह नजर आ रहीं बसें
अनलॉक-1 के शुरुआती कुछ दिन रोडवेज बसों में सामाजिक दूरी को लेकर चौकसी दिखी। अब सामाजिक दूरी का नियम टूटने लगा है। चालकों से क्षमता से आधी सवारियां लेकर चलने के लिए कहा गया था। अब इनकी तादाद ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed