फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways employees' holidays cancelled due to festivals and Chitrakoot fair

Fatehpur News: त्योहार और चित्रकूट मेले के चलते रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees' holidays cancelled due to festivals and Chitrakoot fair
फोटो-08-चित्रकूट के लिए आज से सेवा देने के लिए बस स्टॉप में खड़ी बसें। संवाद
फतेहपुर। त्योहार और चित्रकूट मेले के चलते रोडवेज विभाग ने 30 अक्तूबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। इसमें वर्कशॉप कर्मियों से लेकर चालक और परिचालक सभी शामिल हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को निर्बाध बस सेवा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

फिलहाल जिला मुख्यालय से 143 बसों का संचालन हो रहा है, जिनमें से 35 बसें विशेष रूप से चित्रकूट मेले के लिए आरक्षित हैं। इन पर दो-दो चालक और परिचालक की तैनाती की गई है ताकि संचालन में कोई व्यवधान न आए।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) एसपी सिंह ने बताया कि दीपावली सहित अन्य पर्वों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। इसे देखते हुए डिपो में तैनात 400 से अधिक कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट में यात्रियों की सुविधा के लिए फतेहपुर डिपो से 12 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से चित्रकूट बस स्टॉप पर भेजा गया है। ये कर्मी न केवल मार्गदर्शन देंगे, बल्कि अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखेंगे।

साथ ही ज्वालागंज बस स्टॉप पर 24 घंटे स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी किरन कुमारी के अनुसार, बस स्टॉप पर साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है।

फोटो-08-चित्रकूट के लिए आज से सेवा देने के लिए बस स्टॉप में खड़ी बसें। संवाद

फोटो-08-चित्रकूट के लिए आज से सेवा देने के लिए बस स्टॉप में खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed