फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways driver beaten to the inspector-operators, blockade

दरोगा ने रोडवेज चालक-परिचालक को पीटा, चक्का जाम

Wed, 26 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Roadways driver beaten to the inspector-operators, blockade
जाम लगाने के बाद पुलिस से नोकझोक करते रोडवेज कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
ज्वालागंज बस अड्डे के बाहर सड़क पर रोडवेज बस खड़ी कर यात्री बैठाने से नाराज दरोगा ने बस में घुसकर चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। इससे भड़के रोडवेज चालकों ने जीटी रोड पर बीचोंबीच बसें खड़ी कर जीटी रोड जाम कर दी। तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जमकर नारेबाजी हुई। सीओ, एसडीएम के मौके पर पहुंचने पर किसी तरह से मामला शांत हो सका। पुलिस ने अज्ञात दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मारपीट का आरोप कोतवाल पर भी लगाया गया है। उधर, चालक को सुनाई न देने की शिकायत पर ईएनटी सर्जन ने कानपुर रेफर किया है।  
विज्ञापन



रोडवेज चालक लक्ष्मीशंकर (50) भदोही जिले के जगन्नाथपुर के रहने वाले हैं। उनके साथ बस परिचालक मलवंा थाना क्षेत्र के मनोज कुमार यादव फतेहपुर डिपो की बस लेकर सुबह करीब साढ़े सात बजे बस स्टैंड से कानपुर को निकले। बस स्टैंड के बाहर चालक ने कानपुर जाने वाली सड़क पर यात्री आते देख बस रोक दी। वह यात्रियों को बैठाने लगा तभी एक दरोगा बस के अंदर पहुंचा। उसने चालक को सीट पर पीछे से दबोच लिया। आरोप है कि वह उसकी लात घूंसों से पिटाई करने लगा। चालक को पीटने का परिचालक ने विरोध किया तो उसकी भी बेरहमी पिटाई की। इसकी जानकारी अन्य चालकों को हुई तो सभी ने रोडवेज बसों को जीटी रोड पर खड़ा कर जाम लगा दिया। सीओ सिटी समरबहादुर और एसडीएम अभिनव रंजन मौके पर पहुंचे। चालकाें और परिचालकों ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। चालक की तहरीर पर अज्ञात दरोगा पर मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जिला शाखा अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने आरोप लगाया कि दो दिन से कोतवाल महेश पांडेय चालकों से बुरा बर्ताव कर रहे थे। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज में सीओ और एसडीएम ने कोतवाल को देखा है। इससे साफ है कि मारपीट कोतवाल ने ही की है। उधर, कोतवाल ने बताया कि आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के काम से सुबह ही चले आए हैं। सीओ सिटी ने चालक से कई दरोगाओं की पहचान कराई गई है। लेकिन वह पहचान नहीं सका है। आरोपी जो भी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फुटेज साफ न होने से दरोगा की पहचान नहीं हो सकी है। उधर चालक का आरोप है कि पिटाई से उसके एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। इस पर सदर अस्पताल के ईएनटी सर्जन उसे कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed