फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways contracted buses running as a threat to passengers

Fatehpur News: यात्रियों के लिए खतरा बन कर दौड़ रही रोडवेज की अनुबंधित बसें

Tue, 28 Nov 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways contracted buses running as a threat to passengers
फतेहपुर। शहर से बाहरी रूट को जाने वाली रोडवेज की अनुबंधित बसें यात्रियों के लिए खतरा बन कर दौड़ रही हैं। अधिकतर बसों के शीशे टूटे हैं और उनकी बॉडी भी जगह-जगह से टूट चुकी है। ऐसे में सर्दी में सफर ठंड से ठिठुराएगा, वहीं हादसे का खतरा भी रहेगा।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो से रोजाना 111 बसों का संचालन प्रदेश के कई रूटों में होता है। इसमें करीब 84 बसें निगम और 27 अनुबंधित तौर पर लगी हैं। इसमें अनुबंधित बसों की हालत जीर्णशीर्ण है। अधिकतर बसों के शीशे टूटे हुए हैं और बसों की कई जगहों पर बॉडी टूटने से जमीन दिखती है। वहीं, बसों की सीटें भी खस्ताहाल हैं। इससे साफ है कि परिवहन निगम समय से अनुबंधित बसों के फिटनेस मानक की जांच नहीं कर रहा है। जबकि सर्दी के दौरान ऐसी बसों में सफर करने से यात्रियों के बीमार होने का भी खतरा है।
विज्ञापन




सड़क खराब होने से भी जर्जर हुई बसें

अनुबंधित बसों का परिवहन निगम में तीन से पांच साल के लिए अनुबंध होता है। इसके अलावा निगम समय-समय पर उनकी फिटनेस की जांच करता है। जांच में बताया गया है कि सड़क खराब होने से भी अक्सर बसों की हालत जर्जर होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

बांदा रूट की सड़क खराब होने से उसी रूट की बसों की हालत खराब है। हालांकि फिटनेस जांच के दौरान बस स्वामियों पर जुर्माना लगाया जाता है। उन्हें बसों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है।



- विपिन अग्रवाल, एआरएम, फतेहपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed