फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways buses will run on fixed rural routes from today

Fatehpur News: आज से तय ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Mon, 11 Nov 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on fixed rural routes from today
फतेहपुर। ज्वालागंज रोडवेज बस स्टॉप से सोमवार को सभी तय रूटों पर रोडवेज बसें दौडेंगी। त्योहार के कारण दिल्ली, चित्रकूट, लखनऊ, बलिया रूट पर तीन-चार बसें लगाई गई थी। इस लिए कुछ ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन रुका हुआ था। सोमवार से बसों को पुन: निर्धारित रूटों पर लगाया गया।
विज्ञापन

डिपो से 113 बसों को संचालन हो रहा है। त्योहार के समय विशेष भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रूटों से काटकर 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक 10 से 12 बसें लगाई गई थी। इससे ग्रामीण रूट चंदापुर, गौंती, जमरावां, डीघ, किशनपुर, गाजीपुर में रोजवेज बसों का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण रूट पर बसें न होने पर लोग डग्गामार वाहनों से दो गुना किराया देकर यात्रा कर रहे थे। सोमवार से सभी बसों को निर्धारित समय दोपहर तीन बजे से ग्रामीण रूट पर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन से दिल्ली, मुंबई व सूरत जाने वाले यात्रियों को आरक्षित सीट का टिकट न मिलने के कारण रोडवेज बसों को सहारा लिया। कुछ यात्रियों ने प्राइवेट बसों से सफर किया।
विज्ञापन

एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि सभी ग्रामीण रूटों पर पहले की भांति बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। दिल्ली, लखनऊ, बलिया, मथुरा के लिए चलने वाली बसों का संचालन भी निर्धारित समय पर होगा। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed