फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roadways bus overturned in ravine while saving ambulance, 25 injured

Fatehpur News: एंबुलेंस को बचाने में रोडवेज बस खड्ड में पलटी, 25 घायल

Tue, 05 Sep 2023 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned in ravine while saving ambulance, 25 injured
शाह (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर कार को ओवरटेक कर रही एंबुलेंस अचानक रोडवेज बस के सामने आ गई। एंबुलेंस को बचाने में बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में 25 सवारियां घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार भी अनियंत्रित होकर गुमटी से टकरा गई। हादसा गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह चौकी अंतर्गत महमदपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो से अनुबंधित बस सोमवार सुबह बांदा की ओर जा रही थी। महमदपुर के पास बांदा की ओर से आर ही एंबुलेंस कार को ओवरटेक करके बस के सामने आ गई। एंबुलेंस को बचाने में चालक ने बस को बाएं ओर दबा दिया। इससे बस दो-तीन फीट गहरे खड्डे में जाकर पलट गई। बस के आगे के दोनों टायर एक्सल समेत निकल गए। हादसा होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए पहुंचे। सूचना पर शाह चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा भी टीम के साथ मौके पर आ गए। रोडवेज में कुल 33 लोग सवार थे।
विज्ञापन

पुलिस ने हुसैनगंज थाने के छेउका निवासी चंद्रभान सिंह, पूजा सिंह, राधानगर थानाक्षेत्र के नरपतपुर निवासी राजकुमार, दिनेश, मलवां थानाक्षेत्र के ठकुरइन का पुरवा निवासी सचिन, ललौली के गंगईपर निवासी विकास और उसकी पत्नी रामश्री, बरौंहा निवासी मालती देवी, रायबरेली निवासी सगी बहनें कमला, सुषमा और सैंबसी निवासी कल्लू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, रोडवेज चालक अनुरुद्ध मिश्रा, परिचालक ज्ञानेंद्र व अन्य 10 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। यह लोग मौके से चले गए। उधर, कार भी अनियंत्रित होकर कुछ दूर जाकर गुमटी में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि कुछ ही लोग घायल हुए हैं। हादसे में सभी लोग बाल-बाल बचे हैं। सकुशल यात्रियों को दूसरी रोडवेज से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया था।


इनसेट---
हादसे की यह बने वजह
- सड़क पर गड्ढे अधिक होने के कारण चालक ने जैसे ही बस को बाएं ओर दबाया, बस अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बस गड्ढे में उतरने से चालक ने स्टेयरिंग और ब्रेक से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खड्ड में उतर गई। - बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सरकारी थी और इसके चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी को निकालने में कार को ओवरटेक करने में लापरवाही बरती। एंबुलेंस चालक कार के पीछे और रही बस की रफ्तार भाप नहीं पाया और वह जैसे ही कार के आगे निकला बस नजदीक आ गई। इससे एंबुलेंस बस से टकराने से भी बची। एंबुलेंस चालक यदि ओवरटेक न करता तो यह हादसा होने से बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed