फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   roadside dump 50 thousand ton garbage

Fatehpur News: सड़क किनारे डंप 50 हजार टन कूडा, स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
roadside dump 50 thousand ton garbage
फतेहपुर। नगर पालिका ने 13 करोड़ की लागत से बने सालिड वेस्ट प्लांट को कूड़ा डंपिंग सेंटर बना दिया है। अधिकांश शहर का कूड़ा प्लांट की जमीन पर डंप हो रहा। यहां पर करीब 50 हजार टन से अधिक कूड़ा जमा है। कूड़ा डंपिंग सेंटर में मृत मवेशी फेंकने से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा। केवई और मलाका के लोगों के कूड़ा डंपिंग सेंटर की दुर्गंध के बीच निकलना मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन

ढाई लाख की आबादी वाले शहर में हर दिन करीब 55 टन कूड़ा निकलता है। इसे एकत्र कर उठाने में नगर पालिका की 34 मैजिक लोडर, तीन जेसीबी, तीन डंपर और ट्रैक्टर लगे हैं। टाटा मैजिक आबादी के मध्य से कूड़ा उठाकर डंपरों में लोड कराती हैं। शहर के 500 स्थानों पर कूड़ा डंप किया जाता है। यहां से दोपहर तक कूड़े का उठान कर सालिड वेस्ट प्लांट स्थल पर डंप किया जा रहा है। दो साल में लगभग 50 हजार टन से अधिक कचरा डंप हो गया है।
विज्ञापन

.......................
कूड़ा निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं नपा
शहर के किनारे के वार्डों का कूड़ा नगर पालिका को खाली जमीन पर डाल दिया जाता है। वहीं अधिक कूड़ा एकत्र होने पर कर्मचारी आग भी लगा देते हैं। दो साल पहले सॉलिड वेस्ट स्थल पर भीषण आग लग गई थी। इस पर काबू पाने में 12 घंटे से अधिक समय दमकलों को लग गया था। एक साल पहले पोस्टमार्टम हाउस के पीछे बना एमआरएफ सेंटर भी कूड़ा निस्तारण के बजाय कूड़ा छंटनी सेंटर बन कर रहा गया। छंटनी कर कूड़ा यहां पर डंप हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed