फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roads will glow from one hundred and thirty million, the lights are going to

तेरह करोड़ से चमकेंगी सड़कें, लगेंगी लाइटें

Fri, 15 May 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 15 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Roads will glow from one hundred and thirty million, the lights are going to

सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सोलर लाइट के लिए पालिका बोर्ड की बैठक में तेरह करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों पर मुहर लगी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक विकास कार्यों के मद में 13 करोड़ 62 लाख 69 हजार 5 सौ का बजट पारित हुआ। बैठक में बजट को नाकाफी बताते हुए कुछ सभासदों ने विरोध दर्ज कराया, जबकि  एक महिला सभासद बैठक से वाक आउट कर र्गइं। इनका आरोप था कि बजट जनहित में नहीं है। इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। बैठक के दौरान नेहरू इंटर कालेज छावनी में तब्दील रहा।

विज्ञापन

गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न दो बजे नगर पालिक नेहरू इंटर कालेज में पालिका बोर्ड की बैठक शुरू हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के तहत विकास कार्यों के लिए बजट मंजूर किया गया। बैठक में  शासन से मिलने वाली धनराशि व पालिका परिषद की अनुमानित आय 13 करोड़ 62 लाख 69 हजार 5 सौ व अनुमानित व्यय 13 करोड़ 62 लाख 19 हजार पांच सौ का ब्योरा रखा गया। बैठक के शुरुआत में सभासद सुनील पाल, कामता यादव, कमलेश ओमर, हरिशंकर गुप्ता, आदि ने विरोध किया, तभी चेयरमैन के पक्ष से रामजी गुप्ता, जाहिद खां बन्ने, दिनेश मिश्रा आदि के बीच नोंकझाेंक हो गई। सभासद शाहीन यह कहते हुए वाक आउट कर गई कि इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन नीलम सोनी ने भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का विरोध करने वाले सभासदों के वार्डों पर विकास कार्य कराने पर रोक लगा दिया है। यहां सभासदों ने सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाने की मांग दोहराई है। बजट में नगर की सफाई व्यवस्था जल निकासी, प्रकाश पथ, पेयजल, सोलर लाइट आदि विकास कार्यों के अलावा नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का वेतन आदि    शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed