फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roads deteriorated due to rain, roads turned into swamps

फतेहपुरः बारिश सेे सड़कें खराब, दलदल में बदले रास्ते

Mon, 26 Sep 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Roads deteriorated due to rain, roads turned into swamps
बहुआ/जहानाबाद। ग्रामीण क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों का बारिश के कारण कचूमर निकल गया है। बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।निर्माण कराने के बाद मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों ने अभी तक सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे से रसूलपुर गांव को जाने वाली सड़क तीन किमी तक दलदल बनी है। इस सड़क से आसपास के गांवों के लिए रसूलपुर डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज में बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। गड्ढायुक्त सड़क बच्चों के लिए मुसीबत बनी है। ग्राम प्रधान मंजू यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, सुनील कुमार, रामकुमार, रामभवन, सुरेश, गीता देवी, सूरज, राजेंद्र, कल्लू, अखिलेश ने बताया कि तीन किमी के जर्जर व बदहाल है। बाइक सवार व स्कूली बच्चे गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अमौली ब्लाक क्षेत्र के बमथरा से निरखी मोड़ को जोड़ने वाली तीन किमी सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीण शिवदास, लक्ष्मी नारायण, भूपेंद्र, अंकित का कहना है कि वर्ष 2015-16 में तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य जयंत्री वर्मा ने जिला पंचायत निधि से एक किमी सड़क का नवीनीकरण कराया था। शेष सड़क का नवीनीकरण पीडब्लूडी से कराया गया था, लेकिन छह साल में सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई है। ग्रामीण शिवदास, लक्ष्मी नारायण, भूपेंद्र, अंकित ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल से सड़क मरम्मत कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क में डामर का नामोनिशान खत्म
बकेवर। देवमई ब्लाक से रूसी, परसदेपुर होकर कानपुर सीमा को जोड़ने वाला 11 किलोमीटर मार्ग ध्वस्त हो गया है। सड़क से डामर का नामोनिशान ही खत्म हो गया है। जहानाबाद-चौडगरा स्टेट हाईवे के बकेवर कस्बा से करबिगवां (कानपुर) तक जाने वाला मार्ग गड्ढों में बदल गया है। करीब 18 किमी के इस मार्ग में बकेवर से मुसाफा तक चलना मुश्किल है। कानपुर और फतेहपुर बार्डर की सड़क होने के कारण अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीडब्लूडी के अवर अभियंता अरुण कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में उनका और विभाग के अन्य कर्मियों का स्थानांतरण हाल ही में हुआ है। सड़क का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा, ताकि नवीनीकरण कराया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed