फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Road not repaired before Shri Krishna Fair; loose gravel scattered over a 500-meter stretch.

Fatehpur News: श्रीकृष्ण मेले से पहले नहीं सुधरी सड़क, 500 मीटर तक बिखरीं गिट्टियां

Sun, 11 Oct 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Road not repaired before Shri Krishna Fair; loose gravel scattered over a 500-meter stretch.
फोटो-01-जाफ़रगंज के क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग से निकलते वाहन। संवाद
जाफरगंज। परंपरागत श्रीकृष्ण मेले से पहले भी कस्बे के मुख्य मार्ग की सूरत नहीं बदली है। करीब 500 मीटर लंबी सड़क सात साल से बदहाल है। डामर उखड़ने से गिट्टियां सड़क पर बिखर गई हैं। वाहनों के पहियों से गिट्टियां उछलकर राहगीरों को लगती हैं। इससे वे चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

खजुहा ब्लाॅक के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र जाफरगंज से लाला के बगीचे तक करीब 500 मीटर सड़क पूरी तरह जर्जर है। जगह-जगह गिट्टियां बिखरी हैं और गहरे गड्ढों के कारण बाइक चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इसी मार्ग पर जाफरगंज थाना और कई बैंकों की शाखाएं हैं।
विज्ञापन

साथ ही कई विद्यालयों की बसें भी यहां से गुजरती हैं। दीपावली के दूसरे दिन से कस्बे में प्राचीन तीन दिवसीय श्रीकृष्ण मेला लगता है। मेले में भोगनाथ बाबा स्थान से पंडित नेहरू इंटर कॉलेज मेला मैदान तक सवारियां निकाली जाती हैं। मेला शुरू होने में करीब एक माह शेष है, लेकिन मैदान तक जाने वाला मार्ग अब भी ऊबड़-खाबड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता यशपाल सिंह ने बताया कि जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल के पत्र पर सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।


निर्माण नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं की बढ़ेगी परेशानी

जाफरगंज निवासी रमाकांत दीक्षित ने बताया कि सड़क सात साल से जर्जर है। गिट्टियां उखड़ने और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। श्रीकृष्ण मेले से पहले सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए।



स्थानीय निवासी नितिन ओमर ने बताया कि मुख्य मार्ग की बदहाली से लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के कारण बाइक चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है। श्रीकृष्ण मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने पर परेशानी और बढ़ सकती है। प्रशासन को मेले से पहले सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत देनी चाहिए।

फोटो-01-जाफ़रगंज के क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-01-जाफ़रगंज के क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed