{"_id":"670590decc335122cb0ea5c4","slug":"road-construction-started-in-harijan-colony-of-kabarbaha-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-122561-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कबरबहा की हरिजन बस्ती में सड़क निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कबरबहा की हरिजन बस्ती में सड़क निर्माण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। नगर पंचायत कारीकान धाता के गौतमबुद्ध नगर नरसिंहपुर कबरहा गांव की हरिजन बस्ती में सड़क निर्माण शुरू हो गया है। इस आबादी के लोग घुटने तक पानी से आते-जाते थे।
अमर उजाला ने नगर पंचायत के इस वार्ड के रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। खबर को संज्ञान लेते हुए ईओ नगर पंचायत ने रास्ते का अतिक्रमण हटवाकर जलनिकासी बहाल कराई। इसके बाद रास्ता और नाली का निर्माण शुरू करा दिया है। नगर पंचायत ईओ अजीत कुमार बागी ने बताया कि पंप सेट से रास्ते पर भरे पानी की निकासी कराई गई है। रास्ते पर मिट्टी डलवाकर खड़ंजा लगाया गया है। अब जलभराव नहीं होगा। जल्द ही इंटरलाकिंग लगाई जाएगी।
....................