फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rio unbeaten century leads Fatehpur Red to a spectacular victory

Fatehpur News: रियो के नाबाद शतक से फतेहपुर रेड की शानदार जीत

Thu, 22 Oct 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rio unbeaten century leads Fatehpur Red to a spectacular victory
फोटो-15-शहर के ग्रीन बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में विजेता टीम को मेडल पहनाते डॉ ज्ञानेंद्र सचान। स्
फतेहपुर। साउथ सिटी स्थित ग्रीन बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को महानवमी और विजयदशमी के उपलक्ष्य में फतेहपुर रेड और फतेहपुर ब्लू के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। विजय द स्पोर्ट्स के नेतृत्व में आयोजित 15-15 ओवर के मैच में फतेहपुर रेड ने करीब 15 रन से जीत दर्ज की। युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज रुसलान शोबी उर्फ रियो ने 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी फतेहपुर रेड की टीम ने रियो की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 15 ओवर में 170 रन बनाए। रियो ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और लंबे छक्के जड़कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी शानदार पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर ब्लू की टीम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन रेड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उसे लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। इस तरह फतेहपुर रेड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। नाबाद शतक लगाने वाले रियो को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियो के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र सचान उर्फ ज्ञानू ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मैदान में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

फोटो-15-शहर के ग्रीन बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में विजेता टीम को मेडल पहनाते डॉ ज्ञानेंद्र सचान। स्

फोटो-15-शहर के ग्रीन बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में विजेता टीम को मेडल पहनाते डॉ ज्ञानेंद्र सचान। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed