फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ring cycle from village to village , the definition of plans

गांव-गांव घूमी साइकिल, योजनाओं का किया बखान

Fri, 07 Aug 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 07 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ring cycle from village to village , the definition of plans

शन 2017 फतह की ठान सपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान तूफानी गति से चल रहा है। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल जिले के मलवां, चौडगरा, जहानाबाद, बहुआ समेत ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांव का दौरा किया। जनसंपर्क कर लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही जन हित योजनाओं की जानकारी दी। कई स्थानों पर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और जल्द निस्तारण का आश्वासन दियाष

विज्ञापन

मलवां विकास खंड के तीन सेक्टरों में सपाइयों की साइकिल यात्रा ने उपलब्धियों का बखान किया। ुरुवार को चौडगरा कस्बे के जीटी रोड हाईवे के ओवरब्रिज के नीचे सपाइयों का हुजूम एकत्र हुआ। यहां से सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, बिंदकी विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी महेंद्र बहदुर सिंह बच्चा, रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पिंटू सिंह चौहान के नेतृत्व में साइकिल यात्रा मौहार, सांई, रामपुर, पहुर, हरसिंहपुर, हरदौलपुर, करनपुर, मदोकीपुर, सहित चौडगरा, मुरादीपुर, महरहा तीन सेक्टरों के तीन दर्जन गांव में यात्रा पहुंची। इस मौके पर नागेंद्र सिंह गौतम, रामभवन सिंह मोटू, लवकु्रश सिंह, रामबाबू यादव, सियाराम यादव, मुनटुन सिंह, डा. रामशरन सिंह परिहार, कप्तान सिंह, शिवकुमार शुक्ला, नितेश सिंह, आदि दर्जनो सपा नेता मौजूद रहे। इसी प्रकार औंग जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के गलाथा गांव से साइकिल यात्रा प्रारंभ हुई। विधायक मदन गोपाल वम़ार्, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव ने रैली को झंडा देकर रवाना किया। यह यात्रा कौढ़िहा, आशा अभयपुर, छिवली, शादीपुर, रहसुपुर, हाजीपुर, रानीपुर, दुर्गागंज, बराहार, शिवराजपुर, सगुनापुर, पहुर, होते हुए औंग में समाप्त हुई। पहुर न्याय पंचायत प्रभारी लल्ला सिंह तीस साइकिल सवारों के साथ सम्मिलित हुए। यात्रा में लालन सिंह, जय सिंह पटेल, जयकरन यादव, जंग बहादुर मखलू, जय कुमार जैकी, सूरिज पाल यादव, सर्वेश यादव आदि रहे। बहुआ के अयाह शाह विधान सभा कार्यालय से यात्रा का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख असोथर रीता प्रजापति ने किया। साइकिल यात्रा बहुआ से शुरू हुई जो थवई से कीर्तीखेड़ा, महाखेड़ा, ललौली, पलटू पुरवा, अढ़ौली, उरौली, कोर्रा, बेलखरा होते हुए मुत्तौर शाखा में जाकर विराम किया। साइकिल यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, जिला सचिव बेबी गुलाम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य राम बाबू निषाद, बीरेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

खागा विधान सभा क्षेत्र के पौली गांव से विधान सभा अध्यक्ष तौफीक अहमद, ओम प्रकाश गिहार और शकील अहमद अंसारी के अगुवाई में साइकिल रैली शुरू होकर पाई, खैरई, बसवा, कालूपुर और कचपुरवा गांव होते हुए पौली आकर सभा में बदल गई। रैली में मतीन अहमद, रवी यादव, बिन्नू यादव, मोहम्मद हारुन, रोशन, डाक्टर अफसर अली, अब्दुल सिद्दीक, जकीर और बदाली मौजूद रहे। खागा में निकली रैली में शेख शमसाद अली और उजैर खान की अगुवाई में यात्रा निकली। इसी प्रकार हुसैनगंज क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती से पूर्व जिलाध्यक्ष वलीउल्ला की अगुवाई में सुल्तानपुर घोष, इजूरा बुजुर्ग, प्रेमनगर और मंडवा सहित एक दर्जन गांवों में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, महेद्र सिंह यादव, विपिन यादव, मोहम्मद रऊफ, अब्दुल काफी समेत सपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed