{"_id":"6772ecebe18546d37e02131a","slug":"revenue-team-reached-on-complaint-of-encroachment-on-government-land-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-126809-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम
विज्ञापन
जाफरगंज। क्षेत्र के मऊदेव चौराहे पर कई सरकारी जमीनों पर भूमाफिया का कब्जा है। इसकी शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम ने सभी भूमि का चिन्हांकन किया और बुधवार को पैमाइश करने के निर्देश दिया।
चौराहा स्थित लगभग 20 बीघे सरकारी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। गांव के लोगों ने डीएम व बिंदकी एसडीएम से कई बार शिकायत की थी। वहीं, शनिवार को गांव के पूर्व प्रधान की शह पर थाना चांदपुर छेदिया गांव के निवासी ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण कर रहा था। इसका विरोध प्रधान ने किया तो पूर्व प्रधान से कहासुनी होने लगी। प्रधान की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम ने निर्माण कार्य बंद कराया।
लेखपाल विवेक विश्वकर्मा ने बताया कि सभी जमीनों को चिह्नित कर लिया है। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गई है। बुधवार को पैमाइश होगी और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया पर मुकदमे दर्ज होंगे।