फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Revenue team demarcated the pond land

Fatehpur News: राजस्व टीम ने तालाबी जमीन का किया सीमांकन

Sat, 24 May 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Revenue team demarcated the pond land
खखरेरु। विकास खण्ड धाता क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझनपुर गांव भीमपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम ने शुक्रवार को भी तालाबी जमीन की पैमाइश की। गांव निवासी जगदीश शरण सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में गांव के तालाब गाटा संख्या 472 व रकबा एक बीघा 19 बिस्वा पर अवैध कब्जे को लेकर याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम ने गुरुवार सुबह दस बजे से तालाब की पैमाइश शुरू की। शाम तक कार्य पूरा न होने पर शुक्रवार को दोबारा पैमाइश करने पहुंचे। टीम ने तालाब के आसपास उपकरण लगाकर सीमांकन किया व बिन्दुवार रिपोर्ट तैयार किया। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। टीम का नेतृत्व न्यायिक अधिकारी संदीप कुमार ने किया। इस मौके पर खागा उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार, तहसीलदार सहित क्षेत्रीय लेखपाल विनय सिंह, अरुण चौधरी, प्रेम चन्द्र पटेल, अनिल पाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed