{"_id":"5cd86dd9bdec2207726899c8","slug":"revenge-season-storm-accompanied-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम, आंधी संग हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम, आंधी संग हुई बारिश
Mon, 13 May 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
its raining
- फोटो : its raining
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर तेज धूप, आसमान में बादल घिरने के बाद बढ़ी उमस से मामूली राहत मिल गई। दोपहर बाद धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश ने मौसम को नम कर दिया है। शहर में बूंदाबांदी हुई और खागा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इससे तापमान का पारा नीचे हुआ है। आंधी से थरियांव, महिंचा, असोथर, बहुआ उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
रविवार को सुबह आसमान में हल्के बादल थे। इसके बाद पूरे दिन तेज धूप रही। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी बढ़ी। गर्म हवाएं सुबह से चल रही थीं। दोपहर में लू की थपेड़ों ने राहगीरों को झुलसाया। बिजली की अघोषित कटौती ने गर्मी के अहसास को और बढ़ा दिया। लोग पसीना से भीगे रहे। पंखा की गर्म हवा भी शरीर का पसीना नहीं सुखा सकी। दोपहर में अधिकतम पारा 41 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो शनिवार की अपेक्षा दो डिग्री कम रहा। इसके बावजूद गर्मी से लोग परेशान थे। खागा प्रतिनिधि के अनुसार लगभग सवा चार बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई लेकिन खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश से भीग गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। हवा के झोकों से खेत-खलिहान में रखा काफी भूसा उड़ गया। थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में धूलयुक्त आंधी आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो नहीं मिली है, लेकिन किसानों का भूसा उड़ गया। उसको सुरक्षित करने के लिए किसान खेत में पहुंच गए और भूसा में पानी का छिड़काव कर उडने से बचाने का प्रयास करते रहे। हुसैनगंज प्रतिनिधि ने बताया कि आंधी तेज थी लेकिन बारिश मामूली हुई। शहर में भी मामूली बारिश हुई। आंधी के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।
राहत के बीच किसानों की चिंता बढ़ी
तेज गर्मी से लोगों को उस समय राहत मिली जब अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी और तापमान गिर गया। लोगों को भीषण गर्मी से एक और राहत मिली तो दूसरी ओर उन किसानों के माथे में चिंता की लकीरें खिंच गई। रविवार शाम लगभग छह बजे अचानक हवा चलने लगी। पांच मिनट बाद ही बारिश चालू हो गई। करीब 15 मिनट बारिश हुई। हवा तेज चलती रही। अभी भी क्षेत्र के कुछ किसानों की फसल खेत व खलिहान में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश से पूर्व शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम ने रविवार को नालों का निरीक्षण किया। नगर पालिका को बारिश के मौसम से पहले नाले साफ कराने के लिए निर्देश भी दिए।
शहर की जल निकासी और जलभराव दोनों का मुख्य कारक माने जाने वाले नालों को देखने के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह और अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता ने दोपहर में भ्रमण किया। डीएम ने जल निगम व नगर पालिका परिषद सदर के अधिकारियों से कहा कि बारिश से पहले ही सभी नालियों और नालों के निर्माण कार्य को पूरा करा लिया जाए, ताकि आम शहरियों को जलनिकासी की समस्या से न जूझना पड़े। शहर उत्तरी गौतमनगर से दक्षिणी गौतमनगर होते हुए वर्मा तिराहे तक के नालों का निरीक्षण किया गया। डीएम ने कहा कि नाला निर्माण कार्य के दौरान जो मलबा निकाल कर किनारे लगाया गया है। उसे तत्काल हटाया जाए। नाले के किनारे पड़े गोबर को देखकर पालिका परिषद को निर्देश दिये कि संबंधित व्यक्ति को तत्काल नोटिस भेजें। उन्होंने मुराईन टोला स्थित नवइया तालाब और खलीलनगर तालाब का स्थलीय जायजा लेते हुए जल निकासी की जानकारी हासिल की। बिंदकी बस स्टाप से जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग के किनारे जलभराव देखकर यहां भी नाला निर्माण के निर्देश दिए।