फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Returning home for the festival is expensive; the fare for an AC bus from Delhi to Fatehpur is 3599

Fatehpur News: त्योहार पर घर लौटना महंगा, दिल्ली से फतेहपुर तक एसी बस का किराया 3599 रुपये

Sun, 18 Oct 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Returning home for the festival is expensive; the fare for an AC bus from Delhi to Fatehpur is 3599
फतेहपुर। त्योहार पर ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं मिलने से दिल्ली से फतेहपुर आने वाले यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में एसी बस में लोअर स्लीपर का टिकट 3599 रुपये तक पहुंच गया है। बैठकर सफर करने के लिए भी 1899 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। नॉन एसी बसों का किराया भी यात्रियों के बजट पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग घर लौटते हैं। दिल्ली से फतेहपुर आने वाली एसी बसों में लोअर स्लीपर का किराया 3599 रुपये, अपर स्लीपर का 2699 रुपये और बैठने वाली सीट का 1899 रुपये तक है। यानी सामान्य सीट पर सफर करने के लिए भी यात्रियों को करीब दो हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। स्लीपर सीटों के लिए इससे अधिक रकम चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं यात्रियों को नॉन एसी बसों में भी राहत नहीं मिल रही है। इनमें लोअर स्लीपर का टिकट 1630 रुपये, अपर स्लीपर का 1510 रुपये और अन्य स्लीपर श्रेणी का किराया 1390 रुपये तक है। वहीं बैठकर यात्रा करने वाली सीट के लिए 930 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में जगह नहीं, यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ
राधानगर के रमेश किशोर का कहना है कि त्योहार के दौरान ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने से बेटे-बहू को 19 अक्तूबर को यात्रा के लिए ऑनलाइन बस के महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। दिल्ली से घर आने के लिए सामान्य दिनों की तुलना में किराये में भारी अंतर देखने को मिला। परिवार के साथ यात्रा के लिए उन्हें करीब 5500 रुपये के टिकट बुक करने पड़े।

वर्तमान में यह है स्थिति
बस और सीट - सामान्य दिनों का किराया - त्योहार का किराया
एसी लोअर स्लीपर 1,200 3,599
एसी अपर स्लीपर 900 2,699
एसी बैठने वाली सीट 630 1,899
नॉन एसी लोअर स्लीपर 543 1,630
नॉन एसी अपर स्लीपर 503 1,510
नॉन एसी अन्य स्लीपर 463 1,390
नॉन एसी बैठने वाली सीट 310 930
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed