फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   NHM employees' strike deferred for 30 days; salaries of 500 employees withheld

Fatehpur News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 30 दिन के लिए स्थगित, 500 का वेतन रोका

Sun, 18 Oct 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
NHM employees' strike deferred for 30 days; salaries of 500 employees withheld
फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित करीब 500 कर्मियों का वेतन रोक दिया है। वहीं शासन से मिले आश्वासन के बाद एनएचएम कर्मचारी संघ ने फिलहाल 30 दिनों के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों के काम पर लौटने और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि तय समय में मांगों का समाधान नहीं होने पर संघ ने दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। लगातार अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई। शासन से मिले निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेतन बहाली के लिए प्रदेश नेतृत्व से होगी वार्ता
एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप पटेल ने बताया कि शासन स्तर पर हुई वार्ता में कर्मचारियों की कुछ मांगें मान ली गई हैं। शेष मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने 30 दिनों का समय मांगा है। इसी आश्वासन पर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि वेतन रोकने की कार्रवाई के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता की जाएगी। उनसे प्रभावित कर्मचारियों का वेतन बहाल कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने या पत्र भेजने का आग्रह किया जाएगा। यदि 30 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघ दोबारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।


लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे कर्मचारियों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। मिले आदेश के अनुसार अनुपस्थित करीब 500 कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
- डॉ. यूबी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed