{"_id":"682e1f2fd7917660e4081587","slug":"residents-will-get-relief-from-traffic-jams-only-after-korai-bypass-starts-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-134291-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोराई बाईपास शुरू होने के बाद ही शहवासियों को जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोराई बाईपास शुरू होने के बाद ही शहवासियों को जाम से मिलेगी राहत
Thu, 22 May 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 22 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
50 नंबर पुल में लगा जाम।
- फोटो : 50 नंबर पुल में लगा जाम।
फतेहपुर। नउवाबाग से राधानगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन भीषण जाम लग रहा है। यह जाम खास तौर पर भारी और बड़े वाहनों के कारण लगता है। इस मार्ग से वाहन बांदा और रायबरेली की ओर आवाजाही करते हैं। कोराई बाईपास के शुरू होने के बाद ही क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
इस मार्ग पर प्रतिदिन 10 से 20 हजार ट्रक व चार पहिया भारी वाहन निकलते हैं। इनमें से कई वाहन रास्ते में खराब हो जाते हैं या जर्जर सड़क में फंसकर खड़े हो जाते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक बाधित होता है, बल्कि राहगीरों, स्कूल जाने वाले बच्चों और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
राधानगर व 50 नंबर पुल पर अक्सर स्थिति और भी विकट हो जाती है। यहां भारी वाहनों के जमावड़े से घंटों लंबा जाम लग जाता है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए ही कोराई बाईपास का निर्माण कराया गया था, लेकिन क्षतिग्रस्त होने के बाद मार्ग से संचालन रोक दिया गया था। इसके बाद से हमेशा शहर के भीतर जाम की स्थिति बनी रहती है। कोराई बाईपास के ओवरब्रिज का अब निर्माण अंतिम चरण में है। उससे वाहनों के आवागमन के बाद ही जाम से राहत की उम्मीद है। ओवरब्रिज का निर्माण कर रही सीडीएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कार्यदायी संस्था के डिप्टी मैनेजर विवेक वर्मा व साइड इंजीनियर प्रदुमन कुमार ने बताया कि काम को तेजी से किया जा रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद संचालन जून तक शुरू होने की संभावना है।