{"_id":"6ad9107bbead6ed44e070a57","slug":"residential-schools-for-girls-to-be-built-in-three-blocks-at-a-cost-of-7271-crore-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-164934-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 72.71 करोड़ से तीन ब्लॉकों में बनेंगे आवासीय बालिका विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 72.71 करोड़ से तीन ब्लॉकों में बनेंगे आवासीय बालिका विद्यालय
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के अमौली, देवमई और खजुहा विकासखंड की छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने तीनों विद्यालयों के लिए पहली किस्त के रूप में 12 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपये प्रति विद्यालय जारी किए हैं। तीनों के निर्माण पर कुल 72 करोड़ 71 लाख 58 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रदेश के शैक्षिक रूप से पिछड़े विकासखंडों में बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय बनाए जा रहे हैं। इसके लिए तीन विकासखंडों का चयन किया गया है। संयुक्त सचिव लाल मणि यादव ने 21 अक्तूबर को राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा को पत्र भेजकर स्वीकृत कार्ययोजना के तहत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तीनों विद्यालयों में से प्रत्येक के निर्माण पर 24 करोड़ 23 लाख 86 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। शासन ने पहली किस्त के रूप में हर विद्यालय के लिए 12 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपये जारी किए हैं। इस तरह तीनों विद्यालयों के लिए कुल 36 करोड़ 33 लाख 33 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। शेष धनराशि आगे की प्रक्रिया के तहत जारी की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में विद्यालयों की अधिक दूरी और आवागमन की समस्या के कारण कई छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। आवासीय विद्यालय बनने से उन्हें एक ही परिसर में रहने और पढ़ने की सुविधा मिलेगी। इससे छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने, कक्षाएं शुरू होने और प्रवेश प्रक्रिया की समयसीमा अभी निर्धारित नहीं की गई है।
शासन से अमौली, देवमई और खजुहा में मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। प्रत्येक विद्यालय के लिए पहली किस्त के रूप में 12.11 करोड़ रुपये मिले हैं। इन विद्यालयों के शुरू होने से क्षेत्र की छात्राओं को आवासीय शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
- प्रिंसी मौर्या, बीएसए।