फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report will be filed on 158 more teachers of 30 schools

Fatehpur News: तीस विद्यालयों के 158 और शिक्षकों पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Mon, 27 Feb 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Report will be filed on 158 more teachers of 30 schools
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा केंद्रों में ज्वाइन करने के बाद ड्यूटी न करने वाले 158 और शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज होगा। डीआईओएस राजेश कुमार शाही ने शनिवार की देर रात सूची जारी कर जोन प्रभारियों को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी, इसमें माध्यमिक के 3,790 शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक पद पर ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन बड़ी तादाद में माध्यमिक शिक्षकों ने ज्वाइन नहीं किया। ऐसे में डीआईओएस को प्रत्येक प्रश्नपत्र में बेसिक से शिक्षक लेकर परीक्षा करानी पड़ रही है। ऐसे में डीआईओएस ने ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले डीआईओएस 17 विद्यालयों में ड्यूटी से गायब 59 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश 24 फरवरी की रात जारी कर चुके हैं। इसके बाद शनिवार की रात डीआईओएस राजेश कुमार शाही ने 30 विद्यालयों के 158 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने का जोन प्रभारियों को आदेश निर्गत किया है। डीआईओएस राजेश कुमार शाही का कहना है कि सोमवार को आवंटित परीक्षा केंद्र में ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई नहीं होगी। ड्यूटी न ज्वाइन करने वाले शिक्षकों के साथ विभाग कतई रियायत नहीं करेगा। सोमवार के अनुपस्थित शिक्षकों की सूची जोन प्रभारियों से दो दिन के भीतर दोबारा मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed