{"_id":"62c9d3c2e28bea426f2a8f1b","slug":"report-up-news-fatehpur-news-hatya-mahila-fatehpur-news-knp7067303126","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता फांसी पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता फांसी पर झूली
विज्ञापन
हुसैनगंज। संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के नरौली बुजुर्ग के सुनील पाल की पत्नी राजरानी (22) का शव शनिवार को घर के अंदर छत के हुक में रस्सी से फंदा लटका मिला। मृतका की शादी दो साल पहले हुई थी। अभी कोई संतान नही थी। मृतक का मायका हथगाम थाना के बरचंदपुर गांव में है। मृतक के पिता गोपीपाल ने दहेज के कारण बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप ससुराली जनों पर लगाया है।
वहीं ससुराल वाले मामले को आत्महत्या बता रहे हैं। एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के पति सुनील, सास दयावती, ससुर छोटेलाल उर्फ नानबच्चा और देवर अरविंद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।